फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jail and torture did not dig kali ram patriotic spirit

अंग्रेजों ने कली राम को दो साल तक हैदराबाद की जेल में बंद रख कर खूब यातनायें दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Jail and torture did not dig kali ram patriotic spirit
कुलदीप कुमार
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गोद लिए गांव क्योड़क के निवासी स्वतंत्रता सेनानी कली राम। जिन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों की तरह तरह की कठोर यातनाएं सही। जेल में भूखे प्यासे रहकर भी देश की आजादी के जज्बे को खत्म नहीं होने दिया। देश को आजाद करवा कर ही दम लिया। दो वर्ष तक हैदराबाद की जेल में बंद रहे। इसके बाद वह नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर देश सेवा में अपना योगदान दिया।
सेनानी कली राम की विधवा पत्नी सुरति देवी ने बातचीत में कहा कि वे 22 साल की उम्र में ही आजादी के सत्याग्रह में कूद पड़े। अंग्रेजों ने उन्हें बड़ी यातनायें दीं। सुरति देवी ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ बड़ी तंगी देखी है। बच्चों के लिए खाना तक नहीं होता था। लेकिन हमें इस बात का गर्व है कि वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली और आज देश का हर निवासी खुली हवा में सांस ले रहा है।
विज्ञापन

पीएम ने दिया मान सम्मान
उन्होंने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को बड़ा आदर मान दिया है। जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस सहित अन्य सेना दिवस के अवसर पर उन्हें मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया की मोदी सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र से सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा पेंशन भी दी जाती है। जिसे वह बहुत अच्छा जीवन व्यतीत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- हमें उन पर गर्व है
स्वतंत्रता सेनानी कली राम के बेटे मास्टर करणवीर और उनकी पोतियों अनु और नेन्सी ने कहा कि इस बात का गर्व है कि हम देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानी की औलाद हैं। सेनानी कली राम के पुत्र मास्टर करणवीर ने कहा कि 1975 में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed