फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jagmag yojna is fail

ग्रामीणों के विरोध के चलते सिरे नहीं चढ़ पा रही जगमग योजना

Sat, 30 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 30 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक ओर जहां प्रदेश सरकार मेरा गांव जगमग योजना के गांवों को जगमग करने की योजना बना रही है। लेकिन गांव को जगमग योजना से जोड़ने के लिए बिजली निगम की टीम को नाकों चने चबाने पड़ रहे है।
विज्ञापन


ऐसे में परेशान होकर बिजली निगम ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ सत्यवान नैन ने बताया कि जगमग योजना के तहत गांव के सभी मीटर घरों के बाहर लगाए जाने होते है।
विज्ञापन


लेकिन गांव वासियों के सहयोग न करने के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे है, लेकिन इसमें ग्रामीणों के सहयोग न देने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पुलिस सुरक्षा के आए दिन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गांव मुदड़ी को जगमग गांव घोषित कर रखा है, जिसके तहत उसे 18 घंटे लाइट दी जाएगी।

लेकिन जब भी विभाग की टीम इस गांव में बिजली के मीटर बाहर लगाने जाती है, तो ग्रामीण खासकर महिलाएं उन्हें ऐसा नहीं करने देती।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले जितनी बिजली मिल रही है, वो पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि वीरवार को विभाग की एक टीम गांव मुंदड़ी में बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाने गई थी लेकिन लोगों के विरोध के चलते उन्हें बैरंग लोटना पड़ा।

उन्होंने बताया कि गांव मुंदड़ी में इस समय 70 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जगमग योजना से जोड़ने के लिए बिजली चोरी पर लगाम लगाना भी जरूरी है।


लेकिन बिना पुलिस की सुरक्षा के बिजली विभाग की टीम खुद को असहाय महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूंडरी के सैनी मोहल्ले में घरों के मीटर बाहर लगाने गई टीम को भी लोगों खासकर महिलाओं के विरोध के चलते वापस लोटना पड़ा। एसडीओ ने निगम के उच्चाधिकारियों एवं सरकार से मांग की है कि बिजली चोरी रोकने के लिए जाने वाली टीम को स्थायी तौर पर पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed