{"_id":"65ac3b47a3bf8070fc064dbf","slug":"it-is-a-matter-of-good-fortune-to-build-shri-rams-temple-saint-chhavi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-310408-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम का मंदिर बनना सौभाग्य की बात : संत छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम का मंदिर बनना सौभाग्य की बात : संत छवि
Sun, 21 Jan 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। संत छवि रामदास ने भीषू चौधरी के निवास स्थान पर धार्मिक चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर हमारे पूरे देश के लिए व विश्व के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। हम सभी को इस मंदिर निर्माण पर खुशी मनानी चाहिए। 22 जनवरी को हमारे भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह दिन हम सभी के लिए अहम है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाना चाहिए। यह हमारे जीवन का वह दिन होगा जो न तो पहले कभी आया है और न ही आगे कभी होगा। यह ऐतिहासिक दिन हमें पूजा अर्चना करके, दीपोत्सव मना कर और दीपदान करके मनाना चाहिए। हमें अपने आस पास के मंदिरों में इस दिन को मनाना चाहिए। इससे पूर्व भी सभी लोग कुछ काम करें जैसे अपने घरों में साफ-सफाई करें, अपने आस पास मंदिरों में साफ सफाई करें। 22 जनवरी को एक विशेष पर्व और दिवाली की तरह मनाएं। घरों में दीपक जलाएं और पूजा अर्चना करें। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे जीवन के लिए बहुत बड़ा दिन होगा। सभी भक्त सामर्थ के अनुसार पौधरोपण करें। इस अवसर पर ऊषा चौधरी, अजमेर सैनी, नरेश मित्तल, सुभाष गर्ग मौजूद रहे। स्कूलों में भी तैयारी की जा रही है। एक स्कूल में बच्चों ने मानव शृंखला से श्री राम लिख कर विहंगम दृश्य पेश किया।