{"_id":"63f51ef3623645d60802bfb7","slug":"isha-ritu-selected-in-karate-asian-championship-kaithal-news-c-18-1-37032-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कराटे एशियन चैंपियनशिप में अलीशा, रितु का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कराटे एशियन चैंपियनशिप में अलीशा, रितु का चयन
Wed, 22 Feb 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की दो छात्राओं कुमारी अलीशा एवं कुमारी रितु सैनी का कराटे एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका डॉ. प्रेमलता ने दी। उन्होंने बताया कि अलीशा एवं ऋतु ने उत्तराखंड में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित हुई सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 45 किलो भार वर्ग एवं 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। दोनों छात्राएं महाविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। प्राचार्या डॉ. शशि किरण ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप जुलाई में मलयेशिया में आयोजित की जाएगी। बंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने दोनों छात्राओं व कोच विकास कुमार को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन