फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Intensive investigation in the houses of drug smugglers as part of the search operation

Kaithal News: सर्च ऑपरेशन के तहत नशा तस्करों के घरों में की सघन जांच

Mon, 13 Jan 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Intensive investigation in the houses of drug smugglers as part of the search operation
कैथल। पुलिस की टीमों ने रविवार को जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध नशा तस्करों के घरों में जांच की। इस विशेष अभियान में पुलिस की 30 टीमें शामिल रहीं। करीब 30 पुलिस टीमों में शामिल करीब 250 पुलिस कर्मचारियों ने स्नाइपर डॉग की सहायता से थाना कलायत, राजौंद, पूंडरी, शहर, सिविल लाइन व गुहला क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत पूरे क्षेत्र में आमजन के मन में सुरक्षा के भावों को पुख्ता किया गया और करीब 200 संदिग्ध घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छिपा रखा हो। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि सुबह-सुबह चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है।
विज्ञापन

जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। इसके साथ साथ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस टीम में थाना प्रबंधक कलायत एसआई जयभगवान, एसएचओ राजौंद इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसएचओ थाना शहर पीएसआई शनेष, एसएचओ पूंडरी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, एसएचओ गुहला एसआई रामपाल और कमांडो दस्ता शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed