फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions to shore up the drain passing through the middle of the university

मुख्यमंत्री ने लिया महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Instructions to shore up the drain passing through the middle of the university
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मूंदड़ी गांव में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय का जायजा लिया। यहां बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुझाव दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय के बीचोबीच ड्रेन गुजर रही है, जिसे किनारे से किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव में विश्वविद्यालय बन जाने से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा। विश्वविद्यालय शुरू हो चुका है, जिसकी कक्षाएं डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज में चल रही हैं। तीन करोड़ आठ लाख की लागत से चहारदीवारी का काम पूरा हो चुका है। गांव के सरपंच सुभाष मूंदड़ी की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल का भवन व मिट्टी के अलावा अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री लवकुश तीर्थ का अवलोकन कर यहां पूजा भी की। श्री लव-कुश तीर्थ ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, श्री महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. राजकुमार मित्तल, लवकुश समिति के महेंद्र, सूरज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed