फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions given to catch theft by running a special campaign

बिजली चोरी पर निगम सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to catch theft by running a special campaign
कैथल। बिजली निगम के डायरेक्टर एसके बसंल ने शनिवार को विद्युत सदन पिहोवा चौक स्थित कार्यालय में जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी बिजली अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइन लॉस में कमी लाई जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। सभी एसडीओ को ज्यादा से ज्यादा चोरी पकड़ने पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चोरी से लाइन लॉस बढ़ जाता है। इससे कई बार लाइनों में फॉल्ट आने की आशंका बनी रहती है। इसलिए बिजली चोरी रोकने के लिए लगभग 15 दिन में अभियान चलाकर चोरी पकड़ी जाए और बिजली चोरों को बख्शा न जाए। जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाए। समय पर बिजली के तार, ट्रांसफार्मर, 33 केवी और 11 केवी के बिजली घरों की मरम्मत करनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं तक समय के अनुसार बिजली पहुंचे। बिजली बिल की बकाया रिकवरी के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर वसूली की जाए। चेतावनी दी कि समय पर काम पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसई कशिक मान, एक्सइन प्रदीप गोयत, एक्सईन गौरव लौचब, प्रदीप श्योकंद और सभी एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed