फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions for checking the application of e-compensation portal: Bansi Lal

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के आवेदन की जांच के निर्देश : बंसीलाल

Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions for checking the application of e-compensation portal: Bansi Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। नायब तहसीलदार बंसीलाल ने सोमवार को तहसील कार्यालय गुहला में खंड गुहला के सभी पटवारियों और कानूनगो की बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने साफ निर्देश दिए कि इंतकाल और जमाबंदी संबंधी कार्य समय पर निपटाया जाए। किसानों की ओर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज किए गए आवेदनों का निरीक्षण फील्ड में जाकर करने के बाद ही फसल की स्थिति दर्ज की जाए। सभी आवेदनों का निपटान 25 सितंबर तक कर रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराई जाए।

नायब तहसीलदार बंसीलाल ने कहा कि सभी पटवारी और कानूनगो अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर पराली में आग लगाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखें। समय-समय पर गांवों में मुनयादी करवाएं और पंचों, सरपंचों व किसानों की बैठक लेकर उन्हें फसल अवशेषों में आग न लगाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यदि पराली में आग लगाने की घटनाएं सामने आती हैं, तो जिम्मेदार के खिलाफ जुर्माना और एफआईआर दर्ज की जाएगी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पंजीकरण में रेड एंट्री की जाएगी, जिससे किसान अपनी फसल बेच नहीं सकेगा।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने सभी किसानों से अपील की कि वे पराली को आग लगाकर न नष्ट करें, बल्कि उसे मिट्टी में मिलाकर जमीन की उर्वरक शक्ति बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि किसान स्ट्रॉ बैलर मशीन का उपयोग कर पराली का प्रबंधन करके अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed