फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instead of eliminating it every day, a pile of garbage is being planted

रोज खत्म करने की बजाए लगाया जा रहा कचरे का ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Instead of eliminating it every day, a pile of garbage is being planted
Instead of eliminating it every day, a pile of garbage is being planted - फोटो : Kaithal
नगर परिषद कैथल द्वारा ही एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। नियमानुसार शहर से निकलने वाले कचरे को हर रोज खत्म किया जाना है, लेकिन नगर परिषद द्वारा ही डंपिंग यार्ड खुराना रोड पर कचरे का ढेर लगवाया जा रहा है। जबकि इस डंपिंग यार्ड पर पहले से लगे ढेर को खत्म करवाने के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। जो अब ढेर लगाया जा रहा है, उसे खत्म करने के लिए फिर से लाखों रुपये की राशि खर्च करनी पड़ सकती है। जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इस बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। न ही कचरा प्रबंधन के लिए नगर परिषद के अधिकारियों के पास कोई जवाब है।
विज्ञापन

खुराना रोड पर बनाए गए डंपिंग यार्ड में भारी मात्रा में कचरा एकत्रित किया गया था। जिसे खत्म करने के लिए एनजीटी के निर्देशानुसार नगर परिषद ने पिछले साल 5 करोड़ रुपये से भी अधिक में टेंडर छोड़ा गया था। इस टेंडर की अवधि भी बीत चुकी है। लेकिन कचरा अभी तक खत्म नहीं हुआ है। बल्कि डंपिंग यार्ड के बाहर कचरे को रिसाइकिल करके बचे हुए कचरे का ढेर लगा हुआ है। अधिकारी इस टेंडर के तहत होने वाले काम के पूरा न होने पर टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरा अब डोर टू डोर का टेंडर रद्द किए जाने के बाद स्वयं नगर परिषद अधिकारी भी उसी जगह पर कचरा डलवा रहे हैं, जहां कचरा डालने से ये अधिकारी डोर टू डोर के तहत ठेका लेने वाले ठेकेदार को मना कर रहे थे। अब यहां कचरे के ढेर के लिए भी उसी एजेंसी को जिम्मेदार बताकर अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यहां काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि डंपिंग यार्ड पर गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने के लिए शैड बनाया गया था। जिसमें कचरे को अलग-अलग करने का काम तो फिलहाल बंद है। हर रोज शहर से निकलने वाले कचरे को यहां डाला जा रहा है। हर रोज मशीन से इस कचरे को थोड़ा-थोड़ा आगे सरकाया जा रहा है। ताकि अगले दिन का कचरा डाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हर रोज जिस कचरे को खत्म किया जाना था, नगर परिषद उसी कचरे को एकत्रित करके एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं।
जिस एजेंसी को 5 करोड़ रुपये से अधिक में कचरे को खत्म करके रिसाइकिल करने का ठेका दिया गया है, उसका काम भी अभी लंबित है। पूछने पर इस एजेंसी के कर्मचारी नितिन ने कहा कि उनका 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। लेकिन नगर परिषद की ओर से ही नया कचरा साइट पर डाला जा रहा है। जिसे खत्म करने की उनकी जिम्मेदारी नहीं है। जो कचरा डंपिंग यार्ड से बाहर डाला जा रहा है, उसे उनकी ही एजेंसी अन्य एजेंसी को टेंडर देकर शीघ्र ही उठवा देगी। बारिश के कारण कुछ देरी हुई है।
डंपिंग यार्ड के बाहर कचरे व सडक़ पर भी गंदगी का आलम है। यहां थोड़ी सी बारिश में कीचड़ बन जाता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है।

गांव खुराना के लोगों ने यहां डंपिंग यार्ड बनाने का पहले विरोध किया था। जिस पर इस डंपिंग यार्ड की दीवारें ऊपर उठाई गई थीं। क्योंकि इसके कारण लगी आग से सैकड़ों एकड़ में गेहूं की फसल जल गई थी। एक बार फिर से डंपिंग यार्ड के बाहर डाला जा रहा कचरा लोगों के रोष का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed