फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspector suspend in baardana scam

बारदाना घोटाले में आरोपी इंस्पेक्टर सुभाष को विभाग ने किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspend in baardana scam
गुहला-चीका। गेहूं सीजन में हुए बारदाना घोटाले के मुख्य आरोपी एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद को विभाग द्वारा तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग के डीएफएससी विरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों विभाग ने बारदाना घोटाले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा की गई प्रारंभिक में पाया कि अनाज मंडी में इस बार विभाग द्वारा खरीदी गई गेहूं के जो स्टैग लगाए हुए थे, उसमें नई बोरियों की बजाय पुरानी बोरियां इस्तेमाल की गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि एक पखवाड़ा पहले चालू गेहूं के सीजन के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लाखों कट्टे गेहूं खरीदी गई थी। मंडी में बारदानें की कमी को लेकर आढ़तियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि विभाग ने स्थानीय बारदाना विक्रेता से आढ़तियों को पुराना बारदाना उपलब्ध करवाया था, जबकि सरकार ने गेहूं भरवाने के लिए नया बारदाना भेजा था। इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद चांद राम रंगा ने आवाज उठाई थी तथा भाजपा गुहला मंडल के अध्यक्ष लीला राम ने विभाग के आला अधिकारियों के सामने घोटाले के पक्के सबूत पेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed