फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspector Jaiveer's arrest case, the computer operator working in the police station surrendered

इंस्पेक्टर जयवीर की गिरफ्तारी का मामला, थाने में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया सरेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Inspector Jaiveer's arrest case, the computer operator working in the police station surrendered
कैथल। पिछले माह दो फरवरी को पांच हजार रुपये रिश्वत राशि लेने के आरोप में गिरफ्तार चीका थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिस पर विजिलेंस की टीम ने पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विजिलेंस ने दो फरवरी को चीका थाना के तत्कालीन एसएचओ जयवीर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। चीका निवासी चांदराम ने एसएचओ के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी थी। विजिलेंस की टीम जयवीर से नकद पांच हजार रुपये की राशि बरामद नहीं कर सकी थी। जिस कारण कई संगठनों ने जयवीर के समर्थन में आवाज भी उठाई थी। इस मामले में विजिलेंस की टीम को थाने में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल की तलाश थी। अनिल की अग्रिम जमानत याचिका रद्द हो गई थी। उसने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed