{"_id":"5d2223ae8ebc3e6d06301e83","slug":"insect-in-water-kaithal-news-rtk5031977147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत के वार्ड 10 में पीने की सप्लाई में मिले कीड़े, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत के वार्ड 10 में पीने की सप्लाई में मिले कीड़े, लोगों में रोष
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
कलायत। गंदे पानी में कीड़े दिखाते वार्ड 10 के लोग।
- फोटो : Kaithal
Link Copied
पेयजल सप्लाई में दूषित पानी के साथ-साथ कीड़े आने से जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति वार्ड 10 के लोगों ने रोष जताया। रणधीर, रवि, रीना, राजिंदर, हिसमा, सुषमा, आरती, मोहनी, रामप्यारी, नीता, बाला, अंग्रेजो, किताबा ने बताया कि पिछले कई दिनों से दूषित पानी के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पीने के पानी में कीड़े आना नई बात नहीं है। पिछले काफी दिनों से वे इससे परेशान हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन विभाग द्वारा पानी सप्लाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बचाव के तौर पर दो किलोमीटर दूर अनाज मंडी व सिरसा ब्रांच पर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। कुछ परिवार ऐसे हैं जो इतनी दूर से पानी लाने में असमर्थ हैं। उन्हें कीड़े युक्त गंदा पानी पीने से बीमार होने का अंदेशा बना हुआ है। नगरपालिका की वाइस चेयरपर्सन मीनाक्षी जैष्ठ ने बताया कि काफी दिनों से पीने के पानी में कीड़े आ रहें हैं वे स्वयं इसकी भुक्तभोगी हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसकी शिकायत प्रदेश मुख्यमंत्री को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।