फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   innugration, gaurav patti, pai village, kaithal

‘गौरव पट्ट से गांव वासियों को गौरव का एहसास होगा’

Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
innugration, gaurav patti, pai village, kaithal
राज्य मंत्री ने गौरव पट्ट का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव पाई में गौरव पट्ट का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्रम एवं रोजगार, खनन एवं भूगर्भ राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि गांव में गौरव पट्ट पर गांव के इतिहास से लोगों को अपने जीवन में उच्च मुकाम हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। इससे गांव वासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले व्यक्तियों को भी गांव के इतिहास के बारे में जानकर गर्व होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच से गांव के इतिहास व ग्रामीणों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर गांव में गौरव पट्ट स्थापित करने  निर्णय लिया गया है। प्रदेश के हर गांव में यह गौरव पट्ट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने निजी कोष से गांव में स्थित गोशाला में विभिन्न कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा दिए गए मांगपत्र के बारे में मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करके हर मांग को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाई गांव बड़ा गांव होने के साथ-साथ गांव में एकता भी बड़े गौरव की बात है। उन्होंने गांव में बस शेल्टर तथा बस सेवा शीघ्र ही शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


 विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पूंडरी में आयोजित विकास रैली में पाई गांव के विकास के लिए 5 करोड़ 64 लाख रुपये की घोषणा की थी। यह धनराशि सरकार की तरफ से जारी की जा चुकी है तथा जल्दी ही विकास कार्य शरू कर दिए जाएंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि पाई गांव उनका पैतृक गांव है तथा उनके दादा पाई गांव से ही जा कर हजवाना गांव में बसे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर गोलन ने कहा कि सरकार द्वारा गौरव पट्ट स्थापित करने के निर्णय से गांव वासियों को अपनी जिंदगी में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी तथा गांव का गौरव बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा राज्यमंत्री नायब सैनी, विधायक प्रो. दिनेश कौशिक को शोल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गांव के सरपंच धर्मवीर सिंह ने राज्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर सीटीएम विरेंद्र सांगवान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डा. जितेंद्र अहलावत, पूंडरी की तहसीलदार सुदेश मेहरा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित तेलु राम, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed