फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLO, abhay chautala, brifing, party working, kaithal

डा. भीमराव अंबेडकर को समर्पित है इनेलो : चौटाला

Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
INLO, abhay chautala, brifing, party working, kaithal
मंचासीन इनेलो नेतागण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के मसीहा थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में इन तबकों के उत्थान के लिए युद्ध स्तर पर काम किया। जिस कारण सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों की भरपूर भागेदारी रही। उन्होंने कहा कि इनेलो भी जननायक के नक्शे कदम पर चल रही है और आज भी यह राजनीतिक दल सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के लोगों के हकों को दिलाने का पक्षधर है। वे मंगलवार को आरकेएम फार्म में एससी सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने 11 दिसंबर को कैथल के जाट सूरजमल स्टेडियम में होने वाले वाल्मीकि सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी अनुसूचित जाति में सुधार की प्रक्रिया को निरंतर चलाए मान रखते रहे। इनेलो ने ही संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर को समर्पित प्रदेश स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो एक मात्र एक ऐसा राजनीति दल रहा है जिसने सदैव अनुसूचित जाति के लोगों को प्राथमिकता दी है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। उन्होंने कभी अपने चुनावी मेनफेस्टों को अमलीजामा नहीं पहनाया। एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि ने कहा कि इनेलो पार्टी में ही अनुसूचित जाति के हित सुरक्षित हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह पूंडरी, शशी वालिया, हरदीप पाडला, रामदिया चावरिया, रणबीर ढुल फौजी, राजा राम माजरा, कंवरजीत वालिया, संजीव छौत, बलवान कोटड़ा, चंद्रभान दयौरा, ओमप्रकाश कैरा, काला खरक पांडवा, जिप्पी शोरेवाला, सुरजीत पबनावा, संदीप ढांडा, प्रदीप सिंहमार, बलराज नौच, अनिल तंवर, मोनी बालू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


‘कांग्रेस की नसबंदी की तरह नोटबंदी बनेगी भाजपा के पतन का कारण’
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी चौ. देवीलाल के एसवाईएल का पानी हरियाणा लाने का सपना पूरा करने के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार है। यदि सरकार ने 23 फरवरी से पहले कोई काम शुरू नहीं किया तो इनेलो एक जन आंदोलन शुरू करेगी। पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर मौजूदा मुख्यमंत्री गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने जब देश में आपातकाल लागू किया था तो उस समय कांग्रेस द्वारा की गई जबरन नसबंदी कांग्रेस सरकार के पतन का कारण बनी थी। इसी प्रकार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नोटबंदी भी इस भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। पूरे हरियाणा में कहीं भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और मुख्यमंत्री को 1 साल तो काम समझने व दूसरा साल योजनाएं बनाने में लग गए जिस कारण प्रदेश में विकास का काम रुक गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जितने वोटों से विधानसभा का चुनाव जीते थे उतने ही वोटों से आने वाला विधानसभा का चुनाव हारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed