{"_id":"69332eef01131fa62107fdcd","slug":"inld-will-meet-tomorrow-to-formulate-strategy-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141704-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इनेलो कल बैठक कर बनाएगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इनेलो कल बैठक कर बनाएगी रणनीति
Sat, 06 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) बीसी सेल की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे करनाल रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय कैथल में आयोजित होगी। यह जानकारी इनेलो नेता अमनदीप माजरा ने दी। इसमें बीसी सेल से जुड़े संगठनात्मक विषयों, प्रदेश स्तर की रणनीतियों और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा और बीसी सैल के प्रदेशाध्यक्ष जय कुंवार पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से बैठक का महत्व और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि वे आने वाले समय की संगठनात्मक गतिविधियों, राजनीतिक परिस्थितियों और बीसी समाज के हितों को लेकर खुलकर विचार-विमर्श करेंगे।
बीसी सेल कैथल के जिला अध्यक्ष सोनू वर्मा ने कहा कि यह बैठक प्रदेशभर के बीसी वर्ग के हितों और संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी। उन्होंने जिले सहित आसपास के सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उनका कहना है कि संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
सोनू वर्मा के मुताबिक, वर्तमान राजनीतिक माहौल में बीसी सैल की भूमिका और भी अहम हो गई है। सरकार और अन्य दलों द्वारा अनदेखे किए जा रहे मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने के लिए एकजुट रणनीति बनाना आवश्यक है, जिसके लिए यह बैठक निर्णायक साबित होगी। इनेलो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में बैठक को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।