फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Injured in road accident dies in PGI

हादसे में घायल की पीजाआई में हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Injured in road accident dies in PGI
पूंडरी। गत तीन जून को पूंडरी से कैथल रोड पर स्थित धन-धन सतगुरु आश्रम के नजदीक कार चालक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सजीव कुमार पुत्र हवा सिंह कौला पट्टी नजदीक बाबा ब्रह्मचारी मंदिर भाणा वे पांच भाई व एक बहन है। करीब एक महीने से उसका भाई अनिल कोलापुर मध्यप्रदेश गया हुआ था। तीन जून को देर रात उनके भाई अनिल ने बताया था कि वह पूंडरी आया हुआ है और कैथल रोड पर एक होटल में खाना खा रहा है। उसके फोन के बाद उसे लेने के लिए रात के करीब 11 बजे उसका भाई कप्तान (36) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूंडरी गया था।
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला कि कैथल रोड पर धन-धन सतगुुरु आश्रम के पास उनके भाई कप्तान की मोटरसाइकिल अज्ञात आल्टो कार चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसके भाई कप्तान को कैथल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां पर इलाज के दौरान उनके भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed