फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Injured in assault dies while being taken to PGI

मारपीट में घायल की पीजीआई ले जाते समय मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Injured in assault dies while being taken to PGI
राजौंद। 29 जून को मारपीट के मामले में घायल हुए एक व्यक्ति की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर शुक्रवार को तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बिरथे बाहरी निवासी मनमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून को उसका भाई सोनू मजदूरी करने के बाद खेत से घर आ रहा था। इस दौरान शराब के ठेके के पास खड़े विनोद, जोगेंद्र, गुरप्रीत ने उसके भाई सोनू के साथ मारपीट की। इस घटना में उसके भाई सोनू के मुंह व सर पर काफी चोटें आईं थी। जब उसने उनको दूर से ललकारा तो तीनों फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की दो-तीन दिन पहले आरोपियों से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उन्होंने उस पर हमला किया है। वह अपने भाई को राजौंद के अस्पताल में ले गया, जहां डाक्टर न मिलने के कारण उसने कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में उसके भाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि मृतक के भाई मनमोहन की शिकायत पर विनोद, गुरप्रीत व जोगेंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed