फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given on National Consumer Day

Kaithal News: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर दी जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Information given on National Consumer Day
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत में प्रधानाचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। डॉ. रामगोपाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह दिवस उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के लागू होने की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, उचित मूल्य, सही जानकारी और समय पर सेवा पाना उपभोक्ता का मूल अधिकार है। अर्थशास्त्र प्रवक्ता विश्व प्रताप सिंह ने उपभोक्ता के छह प्रमुख अधिकारों—सुरक्षा, सूचना, चुनाव, सुनवाई, प्रतिकार और उपभोक्ता शिक्षा—पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरनाम सिंह, धीर सिंह, प्रदीप ढांडा, सीमा देवी एवं निर्मला देवी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed