फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given on Chartered Accountant's Day

Kaithal News: चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर दी गई जानकारियां

Tue, 02 Jul 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Information given on Chartered Accountant's Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के तत्वावधान में चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. शमीम अहमद ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेंद्र सलूजा ने अपना वक्तव्य देते हुए कई जानकारियां दीं।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. शमीम अहमद कहा कि भारत में राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस एक जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन 1949 में एक संसदीय अधिनियम के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना की याद दिलाता है। आईसीएआई को चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर संगठन होने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेंद्र सलूजा ने कहा कि आईसीएआई, एक वैधानिक निकाय के रूप में कार्य करते हुए, भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे की देखरेख के लिए जिम्मेदार है। आईसीएआई के गठन से पहले, देश में लेखांकन पेशे में विनियमन का अभाव था। उन्होंने बताया कि आईसीएआई की स्थापना से पूरे देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट की शिक्षा, योग्यता और पेशेवर आचरण को नियंत्रित करने वाला एक संरक्षित ढांचा तैयार हुआ। यह वित्त और अर्थव्यवस्था की दुनिया में सीए द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। इस अवसर पर डीन आफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉ.रेखा गुप्ता,विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अरविंद श्योराण, रीना कोशिक एवम सभी प्राध्यापकगण और छात्र विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed