फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given about every aspect of the election

Kaithal News: चुनाव के हर पहलु की दी जानकारी

Thu, 11 Apr 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Information given about every aspect of the election
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में बुधवार को लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने बारिकी से सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी, मेहनत व निष्ठा से चुनाव संपन्न करवाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। ट्रेनरों ने कहा कि पीओ व एपीओ भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना दृढ़ता से करते हुए चुनावी प्रक्रिया को शांति पूर्वक व निष्पक्षता से संपन्न करवाएंगे। सभी पीओ बुक का गहन अध्ययन करते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों षा पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


मतदान के दौरान किए जाने वाले सभी कार्यों को ध्यान पूर्वक व सावधानी से करें। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा सके आगामी 25 मई को मतदान होगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी ठीक समय पर अपनी पूरी तैयारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया में सबसे पहले मॉक पॉल करवाया जाए। इस दौरान कम से कम 50 वोट पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में डाली जाए। इसके बाद मतदान शुरू करवाया जाए। मतदान के दौरान दिव्यांगों व बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें पहले मतदान करने दिया जाए। इसके साथ-साथ महिलाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर मतदान करवाएं।


सायं 6 बजे तक जितने भी मतदाता मतदान बूथ पर लाइनों में लगे होंगे, उन सबका मतदान करवाया जाएगा। मतदान के दौरान अगर कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट में कोई खराबी आती है तो बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैटस का पूरा सेट बदला जाएगा, लेकिन यदि वीवीपैट में कोई खराबी आती है तो केवल वीवीपैट मशीन को ही बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि वीवीपैट मशीन को पूरी सावधानी पूर्वक बूथों पर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed