फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inflation reaching the sky is getting heavy dyeing

आसमान पर पहुंची महंगाई भारी पड़ रही रंगाई-पुताई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Inflation reaching the sky is getting heavy dyeing
दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों में रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया है, लेकिन आसमान छूती महंगाई लोगों के जेब पर भारी पड़ रही है। कारण कि पेंट की सभी वैरायटी के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। विक्रेताओं की ओर से पेट्रोल-डीजल के रेट में बेतहाशा महंगाई का असर पेंट कारोबार पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

दीपावली से पहले ऑयल पेंट, प्लास्टिक पेंट, इमल्शन पेंट, वॉशेबल पेंट, लक्जरी पेंट, एक्सटीरियर पेंट के दाम काफी बढ़े हैं। पेंट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस घर में एक लाख रुपये में पेंट हो रहा था, उस घर की पुताई इस बार डेढ़ लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक में हो रही है। दो साल बाद बाजार में काफी तेजी दिख रही है, जिस कारण पहले से कम लोग ही रंगाई का काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पेंट एसोसिएशन के प्रधान प्रवेश खुराना ने बताया कि इस बार घर में पेंट कराना महंगा पड़ रहा है। पिछली बार की तुलना में लगभग 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा रकम लग रही है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए बहुत कम लोग ही रंगाई पुताई का काम करवा रहे हैं। पेंट के दाम बढ़ने का कारण पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के शहरी प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता ने बताया कि इस बार पेंट का 25 प्रतिशत ही काम है। इसका मुख्य कारण महंगाई के साथ ही फिलहाल चल रही फसल की कटाई है। पेंट करने वाले मजदूरों ने भी महंगाई को देखते हुए मजदूरी बढ़ा दी है। पहले जहां एक दिन की मजदूरी चार सौ से पांच सौ थी, वहीं इन दिनों छह सौ से लेकर सात सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं। पेंट करने वाले मजदूर बीर सिंह व राम अवध का कहना है कि महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि परिवार चलाना मुश्किल है।
इस प्रकार है पेंट के दाम-
पेंट पिछले वर्ष अब/ प्रति लीटर
ऑयल पेंट 230 260
इमल्शन पेंट 100 130
प्लास्टिक पेंट 230 280
वॉशेबल पेंट 300 350
लक्जरी पेंट 400 480
एक्सटीरिया पेंट 230 270
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed