{"_id":"586407644f1c1b724feeadf2","slug":"inelo-distribute-sweets-inelo-workers-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला के भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला के भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
चौटाला के भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष एवं इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को ओलंपिक एसोसिएशन का आजीवन अध्यक्ष चुने जाने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी का इजहार किया। बैठक में लड्डू बांट कर खुशियां मनाई गई।
सरपंच एवं वरिष्ठ इनेलो नेता राजा राम माजरा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने से हरियाणा सहित पूरे हिंदुस्तान में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और अलग-अलग खेलों में उदयीमान खिलाड़ियों को मंच मिलेगा। साथ ही ऐसे खिलाड़ी खेल कौशल को तराश कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
बलवान कोटड़ा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला के आजीवन अध्यक्ष बनने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में लुप्त खेल प्रतिभाओं को एक मंच मिलेगा। जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर ढुल फौजी ने इसे खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा वरदान बताया है। इस अवसर पर ईश्वर सिंह कादियान जाखौली, संदीप ढांडा, बलबीर चंदाना, संदीप छौत, ओमप्रकाश ढांडा आदि मौजूद रहे।