फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Indifference of clouds continues, clouds are disappearing without rain for two days

Kaithal News: बादलों की बेरुखी जारी, दो दिन से बिन बरसे छट रहे बादल

Mon, 01 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Indifference of clouds continues, clouds are disappearing without rain for two days
कैथल। जिले में बीते दो दिनों से बादलों की बेरुखी जारी है। दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं पर बारिश नहीं हुई है। हालांकि जिले के एक दो ग्रामीण क्षेत्रों में मामूली बूंदाबांदी हुई। लेकिन शहर पूरी तरह सूखा रहा। शनिवार को भी यही आलम देखने को मिला। शनिवार को भी दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। यही स्थिति रविवार को बनी रही। हालांकि बादल छाने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को हवा चलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान दोपहर 12 बजे कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन तीन बजे फिर बादल छाने लगे। बादल छाने के साथ करीब दो किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। धूप न होने व हवा चलने से गर्मी से भारी राहत रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम व हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि इस दौरान लोग बारिश की आस लगाए बैठे रहे पर अधिकांश बादल बिन बरसे ही छंट गए। मौसम में ठंडक होने को लोगों ने भी लुत्फ उठाया। वहीं खेतों में किसान दिनभर बारिश की बाट जोहते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

-एक से पांच जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है। कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे, तो कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश हुई तो धान की फसलों को फायदा होगा।-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed