फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   India became powerful under Modi's leadership: Bhagat

Kaithal News: मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली ः भगत

Thu, 07 Dec 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
India became powerful under Modi's leadership: Bhagat
ढांड। कौल में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने शिरकत की। इससे पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव संगरौली में पहुंची थी, जहां पर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने शिरकत की थी।
विज्ञापन

हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वस्तर पर शक्तिशाली बनाकर उभरा है। सरकार विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


संगरौली गांव में पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपस्थित जन को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले नौ साल से निरंतर गरीबों के हक के लिए न केवल संघर्षरत हैं, बल्कि उन्होंने प्रदेश में ऐसी योजनाएं लागू भी की हैं, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद के माध्यम से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया और उस दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पिंकी देवी संगरौली, जितेंद्र, बलविंद्र, फूल सिंह, बलवाना, कृष्ण कश्यप, राजकुमार, सुनील, ओमप्रकाश, रणधीर सिंह, कुसुमलता कौल, नरेश सागवाल, पाला राम, चमेल सिंह, करण सिंह, राहुल, बलकार सिंह, पवन कुमार, रिंकू, बबली व पाला राम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed