फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Independence Day celebrated in Kalayat also

Kaithal News: कलायत में भी रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated in Kalayat also
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पूर्व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं विधायक कमलेश ढांडा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कहा कि इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही।

मौका था ढांडा स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का। ध्वजारोहण करने से पूर्व उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया एवं सलामी ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चों, अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह में शानदार मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट में पुलिस परेड की अगुवाई पंकज कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत से परेड की अगुवाई छात्रा जासमीन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता से श्वेता, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से भारत जागलान, एमडीएन स्कूल मोनू मौन, निर्मल पब्लिक स्कूल कलायत से देवेंद्र कुमार, बाल विकास पब्लिक स्कूल कलायत से अंकित ने परेड की अगुवाई की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी नृत्य, एमडीएन स्कूल से कोरियोग्राफी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ से एक कविता, बाल विकास पब्लिक स्कूल से हरियाणवी नृत्य, निर्मल पब्लिक स्कूल से कोरियोग्राफी एवं आरकेएसडी पब्लिक स्कूल ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएसपी अमित कुमार, तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, राजू कौशिक, धर्मपाल धीमान, सुमन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed