{"_id":"69a5e429d878f3cb2507482b","slug":"increasing-the-income-limit-of-lado-laxmi-yojana-will-provide-financial-strength-kaithal-news-c-18-1-knl1004-857614-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ने से मिलेगी आर्थिक मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ने से मिलेगी आर्थिक मजबूती
Tue, 03 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। लाडो लक्ष्मी योजना की वार्षिक आय पात्रता सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने के सरकार के निर्णय से महिलाओं में उत्साह का माहौल है। पहले आय सीमा कम होने के कारण अनेक जरूरतमंद महिलाएं योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाती थीं, लेकिन अब सीमा बढ़ने से अधिक संख्या में महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकेंगी।
महिलाओं ने सरकार के इस फैसले को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और वे अपने छोटे-छोटे खर्च स्वयं वहन कर सकेंगी।
आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बहुत सहायक साबित होगी। इससे हम अपने बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और घर की जरूरी चीजों जैसे छोटे-छोटे खर्च खुद उठा सकेंगे। अक्सर इन जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। हमारा आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। -रानी, निवासी सीवन।
लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये वार्षिक किए जाने से अब अधिक महिलाओं को इस योजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मेरा मानना है कि इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो थोड़ी सी आय अधिक होने के कारण पहले वंचित रह जाते थे। -जीया, निवासी सेक्टर-21
विज्ञापन
-- -- -- -