{"_id":"6a99b3341f8e27eac40a6144","slug":"in-yoga-the-players-of-kaithal-sewan-and-poondri-won-the-boys-category-and-the-players-of-sewan-and-kaithal-won-the-girls-category-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154642-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योगा में बालक वर्ग में कैथल, सीवन व पूंडरी और बालिका वर्ग में सीवन और कैथल की खिलाड़ियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योगा में बालक वर्ग में कैथल, सीवन व पूंडरी और बालिका वर्ग में सीवन और कैथल की खिलाड़ियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में भाग लेती स्कूली छात्राएं। विज्ञप्ति
कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 जिला स्तरीय स्कूल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से पहुंचे बालक और बालिका खिलाड़ियों ने योग की अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने बताया कि खिलाड़ियों ने पारंपरिक योग, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में कैथल, सीवन और पूंडरी खंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, लचीलापन और योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्थान प्रदान किए गए। इस मौके पर डीपीई एवं योगा कोच कुलदीप व शुभम वालिया भी मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम...
बालक वर्ग में कैथल के नरेन ने पारंपरिक योग में बाजी मारी। नरेन ने 96 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पूंडरी के वीरेन 95 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सोलो आर्टिस्टिक योग में सीवन के विशाल ने 126 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैथल के मान्विक 77 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। आर्टिस्टिक पेयर में सीवन के विशाल और सक्षम की जोड़ी ने 232 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पुंडरी के विजेंद्र और धैर्य की जोड़ी 171 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। रिदमिक पेयर में पुंडरी के पर्व और वीरेन ने 262 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीवन के यशमीत और मन्नत की जोड़ी 258 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल फाइनल में सीवन की तानवी ने 107.5 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कैथल की मिष्ठी 102 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक सोलो में सीवन की प्रीति ने 145 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। कैथल की ईशानी 134 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक पेयर में कैथल की मिष्ठी और पिहू की जोड़ी ने 274 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीवन की सरोज और जैनिका की जोड़ी 257 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
रिदमिक पेयर में कैथल की ईशानी और पिहू की जोड़ी ने 285 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीवन की प्रीति और तानवी की जोड़ी 262.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।