फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In two cases of attacking with blackjack, sticks, cassi, gangs and prisons, cases against 1.5 dozen accused lodged

डंडों, कस्सी, गंडासी और जेलियों से हमला करने के दो मामलों में डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 14 Jul 2019 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
In two cases of attacking with blackjack, sticks, cassi, gangs and prisons, cases against 1.5 dozen accused lodged
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों ने एक कार चालक और एक परिवार के सदस्यों पर लाठी, डंडों, कस्सी, गंडासी और जेलियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गांव तारागढ़ निवासी भज्जा राम ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 25 जून को उसके भाई बारू राम के मकान में कुछ बाहर के लड़के बैठे थे। जब उसने उसके भाई की पत्नी निर्मला, बेटे राजेश व अजय को बाहर के लडक़े अपने घर में न बैठाने बारे कहा तो वे तीनों ईंट व लाठियां लेकर उसके मकान में आ गए। तीनों ने मिलकर उस पर व उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। उसी समय गांव वासी अशोक, नानू, सजंय सज्जन, कुलदीप, पवन, ममता व पांच छह अन्य आरोपियों ने भी जेलियों और अन्य चीजें लेकर उसके परिवार के सदस्यों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई शमशेर सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव पबनावा निवासी विधा सागर ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 12 जुलाई को वह गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र जा रहा था। उस समय उसके खेत के पड़ोसी प्रदीप सिंह व बलकार सिंह ने गोदाम के पास ट्रेक्टर से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की बात कहते हुए गंडासी व कस्सी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसके गले से सोने की चेन और 80 हजार रुपये नकदी लेकर ट्रैक्टर में बैठ कर भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीनी बंटवारे की रंजिश रखते हुए प्रदीप व बलकार ने उसे चोटें मारी है। पुलिस ने एचसी रामफल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed