{"_id":"61e9c2cbba64330d425dc5b2","slug":"in-the-case-of-the-half-burnt-body-of-the-woman-even-after-24-hours-the-hands-of-the-police-are-empty-kaithal-news-knl966374192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के अधजले शव के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के अधजले शव के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
In the case of the half-burnt body of the woman, even after 24 hours, the hands of the police are empty.
- फोटो : Kaithal
(कैथल) पूंडरी। बुधवार की रात बरसाना-हाबड़ी रोड पर खेतों में पराली के ढेर में मिले महिला के शव के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई बड़ा सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। दूसरे दिन डीएसपी ने फिर घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाने का प्रयास किया। उधर शव का पोस्टमार्टम कैथल में नहीं हो पाया। जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया है। दूसरी ओर एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
बीते बुधवार रात को पुलिस को पता चला था कि बरसाना-हाबड़ी रोड पर सड़क से कुछ खेतों की ओर हटकर पराली के ढेर में एक महिला का शव जली हुई हालत में मिला था। सूचना मिलते ही एसपी लोकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।
वीरवार की सुबह डीएसपी रविंद्र सांगवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास बारीकी से तथ्य जुटाने की कोशिश की। इस मौके पर थाना प्रभारी शिवकुमार व चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे। इस अधजले शव के बारे में क्षेत्र के लोग कयास लगा रहे हैं कि यह ऑनर किलिंग, प्रेम विवाह का मामला भी हो सकता है।
विज्ञापन
हत्या से पहले युवती ने जान बचाने के लिए की होगी भरपूर कोशिश
घटनास्थल के पास मिले खून के निशान व युवती की कानों की बालियां के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ने हत्या से पहले जान बचाने की भरपूर कोशिश की होगी। खेत मालिक ने मंगलवार की देर रात या बुधवार की घनी सुबह ही वारदात को अंजाम देने का अंदाजा लगाया है। उसका कहना है कि उसने सुबह भी पराली में आग लगी देखी थी लेकिन गौर नहीं किया कि इसमें कोई इंसान भी जलाया जा सकता है।
खेत के मालिक बाबू राम बरसाना ने बताया कि बुधवार की शाम जब वे अपने खेत में आए तो देखा कि पराली में लगी आग में पड़ी किसी चीज को कुत्ते नोंचने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो यह अधजला शव था, जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी और बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
वीरवार को घटना स्थल पर डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान पुलिस बल के साथ पहुंचे और बारीकी से जांच की। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार पांच टीमें गठित कर दी गई हैं और पुलिस ने 302, 201 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीन ऑफ क्राइम भी मौके पर है। घटनास्थल पर मिले खून के सैंपल और सामान को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।