{"_id":"68d44dd1679ab3bcce0938ef","slug":"imm-team-reached-dhanauri-college-for-survey-kaithal-news-c-18-1-knl1004-746130-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वेक्षण के लिए धनौरी कॉलेज पहुंची आईएमएम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वेक्षण के लिए धनौरी कॉलेज पहुंची आईएमएम की टीम
Thu, 25 Sep 2025 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत क्षेत्र के गांव धनौरी स्थित राजकीय महिला कॉलेज में आईएमएम रोहतक की विशेष टीम शिक्षकों और छात्राओं के बीच क्वालिटी ऑफ लाइफ विषय पर सर्वेक्षण करने पहुंची। इस दौरान युवाओं के जीवन स्तर, उनकी चुनौतियों और सकारात्मक पहलुओं पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं से सवाल-जवाब किए गए और उनकी राय ली गई। क्वालिटी ऑफ लाइफ विषय पर सर्वेक्षण में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपने अनुभव और विचार साझा किए। कॉलेज की तरफ से सहायक प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) डॉ. विक्रम, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। गांव के सरपंच कपिल ढांडा ने सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। सहायक प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे सर्वेक्षण विद्यार्थियों को अपनी सोच व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं और समाज में युवाओं की वास्तविक स्थिति को समझने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइएमएम रोहतक की टीम ने छात्राओं के सहयोग और सक्रियता की भी सराहना की।