{"_id":"6980fffe93716aa904075038","slug":"ig-manish-chaudhary-inspected-kaithal-police-line-kaithal-news-c-18-1-knl1004-838075-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईजी मनीष चौधरी ने कैथल पुलिस लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईजी मनीष चौधरी ने कैथल पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस महानिरीक्षक मनीष चौधरी ने सोमवार को कैथल जिला का दौरा किया और पुलिस लाइन में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के उद्देश्य से गठित पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक उपासना, डीएसपी बीरभान, डीएसपी कुलदीप बेनवाल और डीएसपी सुशील प्रकाश ने स्वागत किया।
इस बीच निरीक्षण के दौरान आईजी ने जवानों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी तैयारियों, अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया। आईजी मनीष चौधरी ने जवानों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई चुनौती उत्पन्न होने पर पुलिस बल हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे। उन्होंने नियमित अभ्यास और ड्रिल पर जोर देते हुए कहा कि इससे बल की कार्यकुशलता और प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार संभव है।
इसके अलावा, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुझाव दिए कि सभी पट्रोल पंप, होटल, ढाबे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मार्केट और कोचिंग संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और कैमरे मुख्य एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर ही स्थापित किए जाएं। आईजी ने कानून व्यवस्था के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।