{"_id":"68cb1ada0bd27bd08f067e96","slug":"if-you-want-to-quit-addiction-make-a-resolution-dsp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-741135-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छोड़ना है नशा, संकल्प करो ः डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छोड़ना है नशा, संकल्प करो ः डीएसपी
Thu, 18 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत थाना पुंडरी क्षेत्र के गांवों में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि पुलिस की यह टीम गांव-गांव जाकर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आमजन भी इस कल्याणकारी मुहिम में सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं और पुलिस के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
डीएसपी ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो किसी के लिए भी लाभकारी नहीं हो सकती। नशे की लत में फंसे व्यक्ति को अपने दृढ़ संकल्प से इस बुराई से मुक्त किया जा सकता है। पुलिस न केवल नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि नशे के आदि व्यक्ति को इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इस अभियान के तहत जागरूकता टीम में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल हैं। टीम ने थाना पुंडरी क्षेत्र के गांव बाकल, हाबड़ी और पाई में लोगों से नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सीधे संवाद किया और अभियान की सफलता के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा कि युवाओं को खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग आवश्यक है। एसपी ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।