फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you want a grant on agricultural machinery, bring documents

कृषि यंत्रों पर अनुदान चाहिए तो लाएं दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
If you want a grant on agricultural machinery, bring documents
कैथल। वर्ष 2022-23 में विभाग कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए गत 27 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। विभाग ने अब यह निर्णय लिया गया है कि दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता शर्तों को पूरा करने पर सभी आवेदकों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने वाले किसान 17 जून तक अपने-अपने दस्तावेज जमा कराएं। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए जिला कैथल में किसानों ने 309 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 200 कृषि यंत्र के आवेदन पोर्टल पर सही पाए गए हैं। इन सभी पात्र किसानों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 जून तक पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किए गए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि परिवार पहचान-पत्र, मेरी फसल मेरा ब्योरा का पंजीकरण, पैन कार्ड, आरक्षित वर्ग में लाभ लेने हेतु अनुसूचित जाति / लघु / सीमांत किसान श्रेणी का प्रमाण पत्र, हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रेक्टर की वैध आरसी (केवल ट्रैक्टर चलित यन्त्र के लिए), बैंक पास बुक/कैंसल चेक/बैंक स्टेटमेंट व पिछले पांच वर्षों में किसी भी योजना में कृषि यंत्र न खरीदने का स्वयं घोषणा-पत्र, फसल अवशेष न जलाने का शपथ पत्र व आनलाइन आवेदन की प्रति इत्यादि सहायक कृषि अभियंता, कैथल के कार्यालय में जमा करवायें ताकि इनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला परिषद भवन स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय या कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed