फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If tubewell connections are not available soon, corporation offices will be locked down

जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिले तो निगम कार्यालयों में करेंगे तालाबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
If tubewell connections are not available soon, corporation offices will be locked down
23-कैथल। धरने पर एससी कशिक मान से टयूबवेल कनेक्शनो को लेकर सवाल जवाब करते हुए सरदार गुरनाम सिंह चढू - फोटो : Kaithal
कैथल। ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के विरोध में चौथे दिन भी किसानों का बिजली निगम कार्यालय में अनशन जारी रहा। इस बीच शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग या घर का कनेक्शन तो तुरंत जारी कर देती है, लेकिन ट्यूबवेल के कनेक्शन आठ वर्षों से लंबित हैं। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने बिजली निगम कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार खेती पर पूरा बजट नहीं देती, जिसका नुकसान किसानों के साथ ही सरकार को भी उठाना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसान खेती छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं। ड्रिप सिस्टम लगाने के नाम पर भी सरकार किसानों को टाल रही है, ताकि वे परेशान होकर खेती छोड़ दें। उन्होंने कहा कि नेता, मंत्री व विधायक किसानों की जगह कंपनियों की पैरवी कर रहे हैं, जबकि किसानों का केवल जाति व धर्म के नाम पर वोट डालने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। अनशन के दौरान भूख हड़ताल पर किसान अनिल, कुलदीप, खेमचंद, रवि व अमित बैठे। किसानों ने मांगों को लेकर निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, होशियार गिल, महावीर चहल, काला, संदीप, नरेंद्र व जसविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा शुक्रवार को पिहोवा चौक पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की नहीं सुन रही है, लेकिन अगर किसानों ने सुनना बंद कर दिया तो सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएगी। रामपाल माजरा ने कहा कि किसान के खेत प्यासे हैं। वे उनके लिए पानी मांग रहे हैं। पानी तभी आएगा, जब बिजली होगी, लेकिन आवेदन के वर्षों बाद भी किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed