फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ICU beds are ready, there is a shortage of doctors

तीसरी लहर के लिए कितने तैयार हैं हम?

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ICU beds are ready, there is a shortage of doctors
19-कैथल। पोर्टेबल आईसीयू बैड तैयार करते हुए कर्मी। - फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना की तीसरी लहर की भविष्यवाणी के मद्देनजर जिला नागरिक अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के 20 बेड इमरजेंसी के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें से आठ बेड पोर्टेबल अस्पताल में और 12 बेड नागरिक अस्पताल मेें तैयार किए हैं। वर्तमान में यह अस्पताल विशेषज्ञ स्टाफ और डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में फिजिशियन के दो पद खाली हैं तो एनस्थेटिक एक भी नहीं है। जबकि आईसीयू के 20 बेड चलाने के लिए नागरिक अस्पताल में कम से कम पांच फिजिशियन और चार एनस्थेटिक की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन के पांच पद सृजित हैं। इनमें से दो पद लंबे समय से खाली हैं। इस समय यह अस्पताल बिना एनस्थेटिक के चल रहा है। ऐसे में अस्पताल में तैयार किए गए इंटेंसिव केयर यूनिट के 20 बेडों का संचालन कै से होगा इस बात को लेकर विभाग खुद चिंतित है। विभाग अस्पताल में इन डाक्टरों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करने की जरूरत भी महसूस कर रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि अन्य डॉक्टर आईसीयू चलाने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

उपकरण चलाकर देखे
शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए पोर्टेबल अस्पताल के बेड प्रयोग के लिए पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं। साथ ही यहां लगे उपकरणों और मशीनों को भी चलाकर देखा गया। इनमें आईसीयू के 8 बेड भी शामिल हैं। यहां कार्यरत टीम के सदस्यों ने बताया कि ये बेड अब प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 एंबुलेंस हैं उपलब्ध
इस समय जिला नागरिक अस्पताल में 23 एंबुलेंस गाड़ियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी एक-एक गाड़ी उपलब्ध हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि एंबुलेंस गाड़ियां जिले में पर्याप्त हैं। दूसरी लहर के दौरान भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई थी। इसके बाद तो छह नई गाड़ियां और भी आ गई हैं।

डाक्टरों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को लिखा है पत्र
जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी के लिए आईसीयू के बेड तैयार कर दिए गए हैं। डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। मौजूदा परिस्थिति में फिजिशियन से तो शायद काम चल जाए, लेकिन एनस्थेटिक्स नियमित नहीं आते हैं तो बाहर से ही बुलाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस पर्याप्त हैं। इसे लेकर न तो पहले दिक्कत थी और उम्मीद है कि इस बार भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed