फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   I wish that everyone should get food...

Kaithal News: ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सभी को अन्न...

Sun, 25 Feb 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
I wish that everyone should get food...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। गुरु रविदास जयंती पर शनिवार को जिले भर में आयोजन हुए। गुहला चीका में इस मौके पर विधायक ईश्वर सिंह ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भक्ति काल में गुरु रविदास जैसे महान संतों ने मानव जाति का उत्थान किया और सदैव समाज को कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। संत शिरोमणी गुरु रविदास ने कहा था, ऐसा चाहूं राज मैं मिले सभी को अन्न, छोटे-बड़े सब सम बसें रविदास रहे प्रसन्न, जो कि समाजवाद की एक बहुत बड़ी मिसाल है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हम गुरुओं को नमन करते हैं और एक प्रण लेते हैं कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सदैव मानव हित के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रमों के दौरान विधायक ईश्वर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जीटी रोड पर पिपली के पास गुरु रविदास स्मारक बनाने की घोषणा करने के लिए आभार भी प्रकट किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घोषणा से समूचा रविदास समाज सामाजिक तौर पर अपनी अहमियत मानते हुए खुश है और लोग बड़े स्तर पर एक दूसरे को बधाई देकर मुख्यमंत्री की प्रशंसा कर रहे है। इस अवसर पर भरत हरिगढ़ किंगन, रिंकू पठानिया, जयपाल सिंह, राजेश, जीत सिंह, विक्रम, गगन सरपंच, देशराज, अमरजीत सिंह व अमरीक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव कल्लर माजरा व गगड़पुर में 25-25 लाख रुपये की धनराशि से बने नव-निर्मित आंबेडकर भवनों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से लोगों को सुविधा होगी।

सिनेमा रोड स्थित संत श्री रविदास मंदिर चीका में गुरु रविदास की 647 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी पिहोवा प्रो. रणधीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। रणधीर सिंह ने कहा कि गुरु रविदास ने दुनिया को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। मानव सेवा ही नारायण सेवा है, जिसमें उन्होंने मानव की सेवा कर उसे साबित किया। इसलिए हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज कल्याण के कार्य करने चाहिए।


रणधीर सिंह कहा कि भारत की भूमि संतों महापुरुषों की भूमि रही है। गुरु रविदास ने समाज को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि समाज की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां छोटे-बड़े का भेदभाव न हो। समाज में सभी को समानता का दर्जा मिले। रणधीर सिंह कहा कि गुरु रविदास ने समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। इस अवसर पर चरण सिंह, बलदेव निबरान, मास्टर नैब, राकेश उर्फ केशा, गुरमीत रंगा, हाकम रंगा व लाभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed