फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HTET

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिला में लगाई धारा 144

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
HTET
जिलाधीश सुजान सिंह ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 2 और 3 जनवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेशों के तहत जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में आगामी 2 से 3 जनवरी 2021 तक पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें भी परीक्षा अवधि के दौरान 2 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक तथा 3 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व पुलिस बल के जवानों पर लागू नही होंगे। इन आदेशों की उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट-डीसी सुजान सिंह ने आगामी 2 व 3 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षाओं को नकल रहित एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों पर इन अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। कैथल की तहसीलदार सुदेश मेहरा को कुरुक्षेत्र रोड स्थित लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी तरह कैथल के नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए, पूंडरी की तहसीलदार नवनीत कौर को राजकीय डॉ. भीमराव आंबेडकर कालेज जगदीशपुरा के परीक्षा केंद्रों के लिए, गुहला के नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह को जाट कॉलेज, जाट शाईनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए, गुहला के तहसीलदार प्रदीप कुमार को ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्रों के लिए, कलायत के नायब तहसीलदार हरदेव सिंह को जींद रोड स्थित शनशाईन पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र के लिए, राजौंद के नायब तहसीलदार भूप सिंह को अंबाला रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र के लिए, सीवन के नायब तहसीलदार सुनील कुमार को ढांड रोड स्थित अखिल भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त ढांड के नायब तहसीलदार गौरव कुमार को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed