फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HSEB employees' protest against transfers continues for the 29th day

Kaithal News: तबादलों के विरोध में एचएसईबी कर्मचारियों का धरना 29वें दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
HSEB employees' protest against transfers continues for the 29th day
पूंडरी में धरने पर बैठे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी की रजिस्ट्रेशन नंबर-292 से संबंधित सभी सब यूनिटों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को पूंडरी डिविजन परिसर में 29वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी जेई सुनील और जेई नरेश के तबादलों के विरोध में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्य निलंबित कर धरने पर बैठे। यूनिट पूंडरी के सचिव राममेहर जेई ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से विभागीय नियमों के विपरीत कार्य कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में रोष है। केंद्रीय परिषद के राज्य प्रधान इकबाल चंदाना और कैथल सर्कल सचिव दिलबाग सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 19 अक्तूबर से कैथल यूनिट और गुहला यूनिट भी पूंडरी यूनिट के समर्थन में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कार्य निलंबित कर धरना देंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान औद्योगिक शांति भंग होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और विधायक पूंडरी की होगी। धरने में केंद्रीय परिषद के पदाधिकारियों के अलावा कैथल, पूंडरी, गुहला, ढांड, राजौंद सहित विभिन्न यूनिटों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed