फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hospital, lady die, doctor, kaithal

इलाज के अभाव में जच्चा ने तोड़ा दम

Sun, 20 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 20 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
hospital, lady die,  doctor, kaithal
रोष जताते महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार दिन पूर्व ऑपरेशन से तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली मां की इलाज के अभाव में जिला अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। परिजन चिकित्सकों व नर्सों को बुलाते रहे लेकिन समय पर संभाल ना होने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला की मौत के बाद चिकित्सकों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। मृतका अपने पीछे चार दिन की मासूम बेटी सहित एक अन्य बेटी व बेटे को छोड़ गई है।
विज्ञापन


पूंडरी के गांव मोहना निवासी कर्मबीर ने बताया कि 15 नवंबर को उसने 30 वर्षीय गर्भवती पत्नी सीमा को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन उसने ऑपरेशन के बाद बेटी ने जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद उसकी बेटी व पत्नी बिल्कुल ठीक थे। चार दिन बीत जाने के बाद 19 नवंबर मध्यरात्रि करीब 1 बजे उसकी पत्नी सीमा को घबराहट हुई और उसको सांस लेने में समस्या होने लगी। उस समय उसकी मां संतरों देवी वहीं पर थी। वह नर्स के कमरे में उसको बुलाने के लिए गई। लेकिन नर्स ने किसी और को भेज दिया। कुछ देर बाद तकलीफ और अधिक बढ़ गई। वह फिर से नर्स के पास गई और डॉक्टर को बुलाने के लिए प्रार्थना की। लेकिन नर्स ने उसकी बात को नजर अंदाज कर दिया। उसके बाद वह तीसरी बार 20 की सुबह करीब 3.30 बजे फिर से वहां उसको बुलाने के लिए गई तो नर्स ने उसकी मां के हाथ में दवाई दे दी और कहा कि उसको दे दे। तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के इलाज में नर्स व डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रूम में भी लापरवाही
मृतक महिला के भाई गांव बालू निवासी संजीव ने बताया कि उसकी बहन सीमा की मौत के बाद भी एक बड़ी लापरवाही अस्पताल प्रशासन ने की है। जब उसकी बहन का शव पोस्टमार्टम रूम में रखा गया तो वहां पर चूहों ने उसके उसके कान व आंख को कुतर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
जिला अस्पताल में कोई सुनवाई ना होने पर परिजन लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम को अपनी शिकायत दी। एसडीएम ने डीएसपी तरुण कुमार से बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। जिस पर डीएसपी ने जिला अस्पताल पहुंच कर बोर्ड सेे मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मौत का कारण क्या रहा और किस स्तर पर लापरवाही रही। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


डीएसपी तरुण कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 48 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने की जद्दोजहद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed