{"_id":"577ea7434f1c1b93477fb206","slug":"hospital-canteen-tender-fruit-stall-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 74 हजार पर अटकी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 74 हजार पर अटकी बोली
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की कैंटीन की बोली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल में पिछले साल जिस कैंटीन की बोली प्रति माह 2 लाख 37 हजार रुपये में छूटी थी। उसी के लिए इस बार एक लाख 74 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगी है। वहीं जूस के स्टॉल के लिए 20 हजार 500 रुपये की अधिकतम बोली लगी है। वीरवार को बोली के तहत राशि दर्ज कर ली गई है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले कम बोली आने पर पिछले ठेके को ही जारी रखने पर भी फैसला हो सकता है। इसलिए डीसी की अनुमति से बोली का फैसला लिया जाएगा।
1 लाख अधिकतम बोली
वीरवार को जिला अस्पताल में स्थित कैंटीन व जूस स्टॉल को बोली के लिए बोलीदाताओं को बुलाया गया। जिसमें दर्जन भर ने बोली लगाई। इनमें से कैंटीन की प्रति माह बोली एक लाख 74 हजार रुपये पहुंची। वहीं जूस स्टॉल के लिए 20 हजार 500 रुपये बोली लगी। बोली पर ठेका छोड़ने के लिए कमेटी में सीटीएम सुभाष सिहाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर आरपी गोयल, जिला रेडक्रास सचिव बलवान की कमेटी का गठन किया गया था। रेडक्रास सचिव ने बताया कि कैंटीन के लिए 10 बोलीदाताओं ने भाग लिया। जिसमें अधिकतम बोली एक लाख 74 हजार रुपये गई है। वहीं जूस के स्टॉल के लिए पांच बोलीदाता आए थे। जिन्होंने 20 हजार 500 रुपये अधिकतम बोली लगाई। उन्होंने बताया कि बोली की रिपोर्ट जिला उपायुक्त के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम फैसला होगा।
रेडक्रास सचिव ने बताया कि यह एक वर्ष के लिए है। पिछले वर्ष दो लाख 37 हजार रुपये प्रति महीने कैंटीन की बोली हुई थी। जूस के लिए 54 हजार रुपये प्रति महीना थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष में जूस के स्टॉल व कैंटीन के लिए सामान बेचने का मेन्यू बनाया गया है। पिछले वर्ष जूस के स्टॉल वाले ने चाय व अन्य सामान बेचना शुरू कर दिया था। इस बार बोली कम रहने के कारण मामले की जानकारी डीसी को दी जाएगी।