{"_id":"5d1e3a738ebc3e3cab04ab26","slug":"home-material-rate-is-very-high-kaithal-news-rtk50259247","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना बनाने का सपना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना बनाने का सपना हुआ महंगा
विज्ञापन
16-कैथल। एक स्टोर में रखे सीमेंट के कट्टे।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में रेत व बजरी की कीमतों में आए उछाल से लोग हैरान हैं। खनन का ठेका लेने वाले ठेकेदारों ने एक ही रात में रॉयल्टी 5 रुपये प्रति फुट से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति फुट किए जाने के कारण यह उछाल आया है। सीमेंट की कीमतों से पिछले दो-तीन माह से पहले ही परेशानी बनी हुई थी। अब रेत व बजरी की कीमतों के कारण ज्यादा परेशानी खड़ी हो गई है। बजरी व रेत की कीमतों में 5 रुपये प्रति फुट तक अचानक वृद्धि हुई है। यही स्थिति कोरसेंट की भी है।
ठेकेदारों ने एक ही रात में 5 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति फुट की रॉयल्टी की दरें:
बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान संचालक नरेश शर्मा ने बताया कि ठेकेदारों ने खनन के समय में 5 रुपये प्रति फुट भराई को बढ़ाकर एक ही रात में 12 रुपये कर दिया। जिस कारण रेत की कीमतें 18 रुपये प्रति फुट से बढ़कर 24 रुपये प्रति फुट हो गया है। यह बढ़ोत्तरी करीब 33 प्रतिशत है। इसी प्रकार से बजरी की कीमतें भी पिछले दो-तीन दिनों में बढ़ी हैं। ये 21 रुपये से बढ़कर 24 रुपये प्रति फुट हो गई हैं। बजरी की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण क्रशर इलाके में बिजली की कमी होना बताया गया है। इसके अलावा कोरसेंट की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी 26 रुपये प्रति फुट से बढ़कर 30 रुपये हो गई है।
दो-तीन माह पहले से सीमेंट के दाम ने किया था परेशान:
बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं ने कहा कि पिछले दो-तीन माह से सीमेंट की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं। तीन माह पहले यह करीब 290 रुपये प्रति बैग के आस-पास थीं। जो आज 375 से 410 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गई हैं। ऐसे में घर बनाने का सपना महंगा हो गया है।
विज्ञापन
अमरगढ़ गामड़ी में मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता सतपाल ने बताया कि पता नहीं क्यों रॉयल्टी ठेकेदारों ने 5 रुपये प्रति फुट से 12 रुपये प्रति फुट की कीमत कर दी है। जिसका असर मार्केट पर है। रेत, बजरी व कोरसेंट की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि सीमेंट की कीमतें दो-तीन माह से ही बढ़ी हुई हैं।
17 रुपये प्रति फुट में लाया था रेत, आज 23 रुपये प्रति फुट मिला:
सेक्टर 18 में घर बना रहे एडवोकेट मनोज सहारण ने कहा कि वे पहले 17 रुपये प्रति फुट की दर से रेत लेकर आए थे। आज रेत लाए तो यह 23 रुपये प्रति फुट मिला। जिस कारण काफी दिक्कत हुई। एकदम से इतनी ज्यादा कीमतों में इजाफा होना समझ से बाहर है। कोरसेंट 21 रुपये की दर से पहले खरीदा था, आज यह 26 रुपये लेकर आया हूं। सभी तरह की वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है। न जाने मकान कितना महंगा बनेगा।