{"_id":"6708553d967debef800e76f4","slug":"hindu-girls-school-kaithal-got-first-place-in-oral-quiz-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496372-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओरल क्विज में हिंदू कन्या स्कूल कैथल ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओरल क्विज में हिंदू कन्या स्कूल कैथल ने पाया प्रथम स्थान
Fri, 11 Oct 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद पंचकूला के तत्वावधान में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कुरुक्षेत्र में जोनल स्तर की साइंस क्विज प्रतियोगिता करवाई। इसमें जिला कैथल से जिला स्तरीय विजेता पांच टीमों ने भाग लिया। क्विज में हिंदू कन्या स्कूल कैथल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करोड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम, हिंदू कन्या स्कूल कैथल, गौड़ स्कूल कैलरम के विद्यार्थी शामिल हुए। लिखित परीक्षा में अंतिम आठ टीमों में से चार टीमों में जिले की टीमों का चयन हुआ। ओरल क्विज में हिंदू कन्या स्कूल कैथल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौड़ स्कूल कैलरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ कैथल अनिल तंवर को कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद