{"_id":"56eef3824f1c1bd047f14f37","slug":"hindi-story-farmar-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को लेकर किसानों की भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को लेकर किसानों की भूख हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : buerue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान सभा ने रविवार को भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी। कपास की फसल में मुआवजे की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल में चार किसानों ने भाग लिया। इनमें गांव सौंगरी के किसान राकेश कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रामपाल व जय सिंह शामिल रहे।
सभा के जिला प्रधान मोहिंदर सिंह व जिला कमेटी सदस्य जोगीराम मालिक ने बताया कि किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल कलायत से विघायक जय प्रकाश व कैथल हल्का से विधायक व पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला से मिला और उनसे अनुरोध किया कि कपास का मुवावजा देने की मांग की। उन्होंने विधानसभा के सत्र में भी इस मुद्दे को उठाए जाने की मांग की। जिला प्रधान ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान को भी पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कैथल जिले का कोई भी किसान होली व फाग नहीं खेलेगा। उनकी यह भी मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के लाभकारी मूल्य दिए जाएं।
आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। राशन वितरण प्रणाली को सब के लिए किया जाए व सभी को दो रुपये किलो अनाज दिया जाए। मजदूर की दिहाड़ी बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये की जाए। गत फसल धान में हुई घोटाले बाजी की जांच किसी सीटिंग जज से करवाई जाए। पीआर पर 500 व बासमती धान पर 2000 रुपये प्रति किवंटल बोनस दिया जाए। मनरेगा का विस्तार कर इसे खेती पर भी लागू किया जाए। घग्घर व सरस्वती में गंदा पानी छोड़ना बंद किया जाए व इस में आने वाले बरसाती पानी का सदुपयोग किया जाए। इस अवसर पर वजीर सिंह, भगत सिंह, ऋषिपाल, जय सिंह, गुलाब सिंह, रमेश, फतिया, दयानंद, रमेश, श्रीपाल, गुरदेव सिंह व डॉ. सुभाष राविस ने भी भाग लिया।