फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hindi is dear to all of us, it is the bindi on the forehead of India: Satish

हम सबकी प्यारी हिंदी, भारत के माथे की है बिंदी : सतीश

Mon, 15 Sep 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Sep 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Hindi is dear to all of us, it is the bindi on the forehead of India: Satish
कैथल। साहित्य सभा की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को आरकेएसडी काॅलेज में किया गया। इस दौरान रचनाकारों ने अपनी रचनाआें के माध्यम से हिंदी का बखान किया।
विज्ञापन

सतीश शर्मा ने इन पंक्तियों से हिन्दी का महत्व बताया। उन्होंने अपनी रचना पढ़ी। ‘हम सबकी प्यारी हिन्दी भारत के माथे की बिंदी’। श्याम सुंदर गौड़ ने सदा शिव भजन मन निशदिन शंकर गौरी-पार्वती रमा सुनाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश कल्याण ने हिंदी की महिमा इन शब्दों में व्यक्त की ‘चेहरे की मुस्कान है हिंदी, हम सबका स्वाभिमान है हिंदी’। गोष्ठी में राजेश भारती की गजल उंगलियों पर जब नचाया वक़्त ने, शाह को दर-दर घुमाया वक्त ने सुनाया, जिसे लोगों की सराहना मिली। अनिल कौशिक ने कहा कि हमें वाचन, पाठन, लेखन, दिनचर्या में हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने पिछले माह में हुई सभा की साहित्यिक उपलब्धियों का जिक्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल पराशर आंनद ने कहा कि आग लगावै पहला खुद जाकै, फेर बुझावै। गंगाराम ने अपनी रचना में आज की पत्रकारिता पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वाहवाही में कलम चलाई जा रही है, जनता की आवाज दबाई जा रही है। इस मौके पर ईश्वर गर्ग , प्रीतम लाल शर्मा, पूजा शर्मा, महेंद्र पाल, कमलेश शर्मा, मधु गोयल, सोहन लाल सोनी ने भी काव्यपाठ किया। अंत में अध्यक्ष अमरत लाल मदान ने टिप्पणी की और अपनी कविता की पंक्तियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। उनकी रचना, जीना है तो क्यूं न उमंग में जीएं, रोम - रोम उमंग लिए जिएं को लोगों ने काफी सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed