{"_id":"628fd8c67d3d655d7050ab0d","slug":"himanshu-topped-in-article-writing-kaithal-news-knl109511556","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिकल लेखन में हिमांशु रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्टिकल लेखन में हिमांशु रहे अव्वल
विज्ञापन
37-कैथल। आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन आर्टिकल लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। आर्टिकल लेखन में कैथल के हिमांशु और प्रश्नोत्तरी में पानीपत के निमित्त अव्वल रहे।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि ‘वर्ल्ड ऑफ केमिस्ट्री’ विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आर्य पीजी कॉलेज पानीपत से निमित्त प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज कैथल से दिव्या द्वितीय व दयाल सिंह कॉलेज करनाल से अनुभूति राणा तृतीय रहे। आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता में 13 महाविद्यालयों के 23 प्रतिभागियों ने केमिस्ट्री इन फूड, केमिस्ट्री इन ड्रग्स, केमिस्ट्री इन वारफेयर व केमिस्ट्री इन नेचर जैसे विभिन्न विषयों पर आर्टिकल लिखे। इसमें आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल से हिमांशु प्रथम, इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज फॉर विमेन झज्जर से साक्षी द्वितीय व डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी की महक तृतीय रहीं।
दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को क्रमश: 700, 500 व 400 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिताओं के आयोजन में डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार व डॉ. श्वेता गर्ग की देखरेख में हुआ। आयोजन समिति के अन्य प्राध्यापक सदस्यों रेनू गर्ग, चेतना जिंदल, शीनू गोयल व कोमल धीमान ने दोनों प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर कॉलेज राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से तैयार एड-ऑन कोर्स साईबर सिक्योरिटी का समापन सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। इसमें कुल 43 विद्यार्थियों में से 41 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा आधारित मूल्यांकन के पश्चात निर्धारित 50 अंक में से 20 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सार्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसमें ज्योती ने 41 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने किया। उनके साथ विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीबी सैनी, कोर्स समन्वयक डॉ. विनोद मान प्रो. श्रीओम, डॉ. अशोक अत्रि, कोर्स कार्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रो. अनुकृति व प्रो. जगबीर मौजूद रहे।