फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Himani got first place in poetry recitation

Kaithal News: काव्य पाठ में हिमानी को पहला स्थान

Thu, 18 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Himani got first place in poetry recitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्थानीय आरकेएसडी कॉलेज में बुधवार को महाविद्यालय के कला एवं संस्कृति विभाग ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत साहित्यिक विधाओं का आयोजन किया। इस मौके पर काव्य पाठ की विधा में हिमानी ने प्रथम, ख्याति ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए वर्ष भर की सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई। इससे पहले साहित्यिक विधाओं की संयोजिका डॉ. सुरूचि शर्मा ने प्राचार्य डॉ. पराशर, ऑनर आल इंचार्ज डॉ. अशोक और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. विनय सिंहल, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. रेखा ने निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. विकास भारद्वाज एवं प्रो. अंजलि भी उपस्थित रहे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की अन्य मुख्य विधाओं का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम डायरेक्टरेट युथ एंड कल्चर अफेयर्स (डी.वाई.सी.ए.) के सौजन्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed