फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High voltage lines will now have plastic covered wires

हाई वोल्टेज लाइन में अब प्लास्टिक के कवर वाले तार पड़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
High voltage lines will now have plastic covered wires
High voltage lines will now have plastic covered wires - फोटो : Kaithal
जिले की कई रिहायशी कॉलोनियों के ऊपर गुजरने वाले बिजली के तारों से आखिरकार लोगों को छुटकारा मिलने जा रहा है। सालों से घरों की छत के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तारों के कारण लोग छत पर जाने से भी डरते थे। इतना ही नहीं कैथल शहर में तीन हादसों में दो पत्रकारों सहित चार नौजवानों की इन तारों से उतरे करंट से मौत हो चुकी है। अमर उजाला द्वारा भी यह मुद्दा उठाया गया। लोगों की आवाज बिजली निगम तक पहुंचाई गई। लंबे समय से अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत थे। अब विभाग ने न केवल तारों को बदलने की मंजूरी दी, बल्कि 1 करोड़ 77 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया। अब इन तारों को बदला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के तीनों ब्लॉकों में 200 से अधिक हाईवोल्टेज तारों के खतरनाक प्वाइंट थे, जहां पर हर समय करंट लगने का भय बना रहता था। रिहायशी कॉलोनियां व दुकानों के सामने सबसे ज्यादा तारों का जाल बना हुआ था। इससे हादसों की संख्या बढ़ रही थी। हादसों को रोकने के लिए लोग इन तारों को घर से दूर व प्लास्टिक कोटेड तारों में बदलने की मांग कर रहे थे। उसके बाद बिजली निगम ने सर्वे करवाकर खतरनाक प्वाइंट्स को चिह्नित किया। निगम ने मुख्यालय ने इसका सर्वे करवाकर इसे हटाने का काम किया। फरवरी व मार्च के महीने में इन्हें हटाने का वर्क आर्डर जारी हुआ था।
विज्ञापन

कैथल शहर में करनाल रोड, हुडा सेक्टर, कुरुक्षेत्र रोड, जनकपुरी कालोनी, बलराज नगर, कलायत में नेशनल हाईवे, मुख्य बाजार, गुहला चीका में कैथल रोड, पटियाला रोड, पिहोवा रोड व मुख्य बाजारों में बिजली की तारों को बदला व हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों में शहर में हाईवोल्टेज तारों से 12 से अधिक करंट लगने की घटना हो चुकी है। इन घटनाओं में दो पत्रकारों सहित चार नौजवान जान से हाथ धो बैठे। 2018 में दो युवा पत्रकारों की करंट लगने से मौत हो गई थी। यह घटना करनाल रोड पर महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम के पास हुई थी। ये दोनों युवक कार्यालय बदलते समय दीवार पर बैनर लगा रहे थे। बैनर लोहे का होने के कारण हाईवोल्टेज तारों को छू गया। जिससे दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए थे और इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई थी।
दूसरा मामला जिला नागरिक अस्पताल के सामने जनक पुरी कॉलोनी में सामने आया था। दो वर्ष पहले दुकान पर सामान बदलते समय यह घटना हुई थी। युवक कूलर का स्टैंड लेकर छत पर जा रहा था। हाईवोल्टेज तारों में स्टैंड सहित युवक को चपेट में ले लिया था। मरने के बाद युवक का शव भी तारों पर लटक गया था। जिसे बाद में पुलिस कर्मियों ने नीचे उतारा था।
करीब तीन वर्ष पहले भी सुभाष नगर में ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह व्यक्ति नहाने के बाद मकान पर बने कमरे में जा रहा था, नजदीक से गुजरते समय बिजली की तारों ने अपनी ओर खीच लिया था। उसकी मौत हो गई थी।
इसके इलावा भी अन्य कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक बड़ा मामला बीते वर्ष सामने आया था, जब बरसात के मौसम में हाईवोल्टेज तारों के कारण जनक पुरी कॉलोनी के कई मकानों में करंट आ गया था। इससे कई लोगों को करंट के झटके भी लगे थे।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई बीएस रंगा ने बताया कि लोगों ने घरों के आस-पास हाईवोल्टेज के तार निकलने पर खतरा होने की शिकायत दी थी। इन्हें बदलने की भी मांग की थी। निगम द्वारा 119 लाइनों को बदला है। कैथल में 37 लाइनों पर 98.67 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पूंडरी ब्लॉक में 9 लाइनों पर 13.98 लाख रुपये व गुहला में 73 लाइनों पर 65 लाख रुपये खर्च करके हाईवोल्टेज तारों की जगह प्लास्टिक के कवर वाली तारें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed