{"_id":"61ec624f4287b65dc36cba52","slug":"high-power-purchase-committee-will-determine-the-rate-of-land-acquisition-kaithal-news-knl96831440","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई पॉवर परचेज कमेटी करेगी जमीन अधिग्रहण के रेट निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई पॉवर परचेज कमेटी करेगी जमीन अधिग्रहण के रेट निर्धारित
विज्ञापन
High Power Purchase Committee will determine the rate of land acquisition
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चीका शहर के बाहर से गांव पीड़ल से लेकर टटियाना तक बनने वाले बाईपास को लेकर अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन के रेट को अब अंतिम रूप मिलेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक हाई पावर परचेज कमेटी चंडीगढ़ जमीन अधिग्रहण करने के रेट निर्धारित कर देगी। उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जमीन को अधिग्रहीत करने का काम करेगा।
इस बाईपास के बनने से पंजाब जाने वाले लोगों के साथ-साथ गुहला क्षेत्र के साथ लगने वाले कई गांवों के लोगों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे समय की बचत भी होगी वहीं गुहला के लोग सरकार से बार-बार बाईपास बनवाने की मांग कर रहे थे, अब सरकार ने उनकी मांग को पूरा करते हुए बाईपास निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। इससे गुहला शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
55 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास
बता दें कि 55 करोड़ की लागत से पीड़ल टटियाना बाईपास के निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। इस बाईपास के निर्माण में 60 एकड़ खेतों की जमीन का अधिग्रहण हो जाएगा। बाईपास की लंबाई 12 किलोमीटर से अधिक होगी। बाईपास बनने के बाद आमजन को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि परचेज कमेटी जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जमीन के रेट को निर्धारित कर देगी। उसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। गुहला क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। रेट फाइनल होने के बाद जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। बाईपास का काम पूरा होने के बाद पंजाब जाने वाले लोगों का गुहला शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।