फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health check-up camp at Community Health Centre tomorrow

Kaithal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Health check-up camp at Community Health Centre tomorrow
पूंडरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पूंडरी में शुक्रवार को विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से हड्डी रोग, नेत्र रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान गैर-संचारी रोगों की जांच के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में मां एवं शिशु सुरक्षा संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं इम्यूनाइजेशन, अंगदान के प्रति जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा निरोगी हरियाणा योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य की जांच और एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हीमोग्लोबिन की विशेष जांच और खून की कमी से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी शिविर के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed