फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heads bowed in prostration on Eid, prayers sought

Kaithal News: ईद पर सजदे में झुके सिर, मांगीं दुआएं

Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heads bowed in prostration on Eid, prayers sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में सिरटा रोड स्थित मदनी मदरसा में वीरवार को ईद का पर्व मनाया। इसके साथ ही शहर में ईदगाह में सुख शांति के लिए नमाज अदा की। इसके बाद सभी लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे से बोले- ईद मुबारक।

ईद पर जिलेभर में लगभग पांच हजार लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिले और बधाई दी। मौलाना सईद सईदुर्रहहमान ने बताया कि ईद का पर्व बड़ी ही खुशी के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भाईचारा व शांति का प्रतीक है। हम आमतौर पर पूरी दुनिया के लिए और इस्लाम के लिए और हमारे मुल्क के लिए दुआ करते हैं कि देश में भाईचारा व शांति बनी रहे। पूरे विश्व में जितना मजबूत हमारा मुल्क है। जितना प्यार और मोहब्बत हमारे मुल्क हिंदुस्तान में है इतना किसी भी मुल्क में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में विभिन्न प्रकार के धर्मों के लोग हैं, लेकिन सब एक दूसरे बधाई देते हैं। हाली, तीज, दीपावली पर्व पर हम हिंदू भाइयों को बधाई देते हैं और हिंदू भाई हमें ईद के पर्व पर बधाई देते हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी में बहुत प्यार है। मैं तो अन्य देशों के लोगों से कहता है यदि प्यार, मोहब्बत देखनी है तो हिंदुस्तान में आकर यहां के लोगों से पूछो। इस प्रकार पार्कों में कई तरह के फूल होते हैं, हमारे मुल्क में भी ऐसे ही विभिन्न धर्मों के लोग प्यार से रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मोहम्मद सलीन, डॉ. जमीर, रोशन, सफी मोहम्मद, सलमान, जमीलादीन, सलमा, फैजा, रूकशाना, सबनम, सकीला व अन्य मौजूद रहे।

जीवन में सुख शांति और बरकत के लिए नमाज अदा की

सीवन। नगर में ईद उल फितर का त्योहार बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के सिरटा रोड पर स्थित प्राचीन ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। मौलाना साबीर ने नमाज अदा करवाई। सीवन व आस पास के दर्जन भर गांवों के लोग ईदगाह में ईद के अवसर पर नमाज अदा करने पहुंचे। इस अवसर पर मौलाना साबीर ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख शांति और बरकत लेकर आए। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर सुभाष दीन, मेहरदीन, सराजूदीन, फूलदीन, अरूण दीन, हनीफ, लीला दीन, शाहिद, अली हसन, यासिन, नरेश खान व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed